मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

झारखंड में खुलेंगे और दो मेडिकल कॉलेज

झारखंड में और दो मेडिकल कॉलेज और खुलेगी। यह इसलिए किया जा रहा है कि यहां के विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। यह बात स्वास्थ्य मंत्री हेमलाल मुमरू ने भास्कर से बात करते कही। उन्होंने कहा कि बाहर जाकर पढ़ने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

श्री मुमरू स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार वे गोड्डा आये थे। कार्यकर्ताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया। हेमलाल मुमरू ने कहा कि एक मेडिकल कॉलेज संताल परगना प्रमंडल के दुमका में खुलेगा तथा दूसरा कोल्हन प्रमंडल के सरायकेला में। संतालपरगना में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। आज भी यहां के लोग बंगाल के सिउड़ी एवं बिहार के भागलपुर में जाकर इलाज कराते हैं । इन्होंने कहा कि गरीब लोग तो बाहर जाने की तैयारी करते-करते दम तोड़ देते हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवा मिले(दैनिक भास्कर,गोड्डा,16.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।