मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 अक्टूबर 2010

गाजियाबादःसरकारी स्कूलों का समय बदला

गाजियाबाद जिले के प्राइमरी व हायर प्राइमरी स्कूलों के टाइम में चेंज किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 1 बजे कर दिया गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में 1218 स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों में करीब 3 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास ने बताया कि मौसम के मुताबिक शासन स्तर से स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया जाता है। गर्मियों में स्कूल की टाइमिंग सुबह 7 से 12 बजे तक होती है। यह 1 अक्टूबर से चेंज होकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे हो जाती है। लेकिन इस बार शासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के कारण बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह 8 से 1 बजे किया गया है। सभी हैडमास्टर और शिक्षकों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है। स्टूडेंट्स भी नए समय के अनुसार आएंगे और पढ़ाई प्रॉपर ढंग से की जाएगी। इधर विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव के कारण पढ़ाई कार्य डिस्टर्ब हो गई है। अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव प्रक्रिया में लगा दी गई है। एक तरह से स्कूल शिक्षकों से खाली हो गए है(नवभारत टाइम्स,गाजियाबाद,2.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।