मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 अक्टूबर 2010

इलाहाबाद विविःनियमित होगा बीएड-डीफिल का सत्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएड और डीफिल का सत्र अब नियमित हो जाएगा। दोनों ही पाठ्यक्रमों के लिए विवि प्रशासन ने आवेदनपत्र आमंत्रित किए हैं। सत्र-2010 क्रेट (कम्बाइंड रीसर्च एप्टीट्यूट टेस्ट) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी 10 नवम्बर तक आवेदनपत्र जमा कर सकेंगे। छात्र 15 नवम्बर तक आवेदनपत्र की हार्ड कापी जमा कर सकेंगे। बीएड के लिए मैनुअल एवं ऑनलाइन आवेदनपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं मैनुअल आवेदनपत्र 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। छात्र प्रवेश भवन से आवेदनपत्र 26 अक्टूबर तक प्राप्त कर सकते हैं। समस्त प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिये जाएंगे। सत्र को नियमित करने के लिए इविवि पहली बार लगभग मध्य सत्र में प्रवेश ले रहा है। शोध कक्षाओं एवं बीएड में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। क्रेट में स्तर-1 एवं 2 की प्रवेश परीक्षा 5 दिसम्बर को सम्पन्न होगी। लेवल 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे के मध्य और लेवेल 2 दोपहर 1:30 से 4 बजे के मध्य सम्पन्न होगी। प्रवेशपत्र 21 नवम्बर से ऑनलाइन हो जाएंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लेवल 3 की परीक्षा सम्बंधित विभाग में सम्पन्न होगी। इसी प्रकार बीएड की प्रवेश परीक्षा 14 नवम्बर को सम्पन्न होगी। प्रथम प्रश्नपत्र सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के मध्य होगा। द्वितीय चरण की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम साढ़े पांच बजे के मध्य होगी। बीएड के प्रवेश पत्र 1 नवंबर से ऑनलाइन हो जाएंगे(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,11.10.2010)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।