बेरोजगारों को सरकारी स्कीमों के जरिए रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने रोजगार जेनरेशन विभाग को मास कौंसलिंग के आदेश दिए हैं। इसमें खास बात यह है कि तमाम सरकारी विभागों के अधिकारी एक मंच पर बैठकर बेरोजगारों, स्टूडेंट्स व आम लोगों को अपनी-अपनी रोजगार स्कीम की जानकारी प्रदान करेंगे।
दरअसल, राज्य तथा केंद्र सरकार के विंभागों में रोजगार की तमाम स्कीमों की जानकारी सीमित लोगों तक ही रह जाती है। अब पंजाब के प्लानिंग कमिशन ने आदेश दिए हैं कि तमाम सरकारी विभाग एक मंच पर बैठ कर मास कौंसलिंग के जरिए अपनी-अपनी स्वरोजगार स्कीमों की जानकारी दें। इस जानकारी में करियर की संभावना, सब्सिडी योजना व ऋण स्कीमों के बारे में बताया जाएगा।
रोजगार ट्रेनिंग एंड जेनरेशन अफसर संजीता बेरी ने जालंधर में होने वाली मास कौंसलिंग के शेड्यूल की जानकारी दी है। कौंसलिंग में जिला उद्योग केंद्र, सारे फाइनेंस कार्पोरेशन, मछली विभाग व माइक्रो इरीगेशन विभाग सहित तमाम सरकारी विभाग शामिल होंगे, जो स्वरोजगार की स्कीमें चलाते हैं। गौर हो कि राज्य सरकार ने तीन साल पहले बेरोजगारों का एक सर्वे करवाया था। इस सर्वे में करीब चार लाख युवा रजिस्टर्ड हुए। सरकार ने अब स्किल डेवलपमेंट के तहत युवाओं को कौंसलिंग में शामिल करना आरंभ किया है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम स्टूडेंट्स को विभिन्न रोजगार आरंभ करने को प्रेरित करते हैं।
--
मास काउंसिलिंग का शेड्यूल
12 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल नूरमहल।
14 अक्टूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोगपुर।
19 अक्टूबर को सरकारी गर्ल्स सीसे स्कूल खुर्दपुर।
28 अक्टूबर को जालंधर सिटी स्थित सरकारी माडल स्कूल लाडोवाली रोड।
2 नवंबर को सरकारी स्कूल लांबड़ा।
3 नवंबर को नकोदर स्थित सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में।
(प्रवीण पर्व,जागरण संवाददाता,जालंधर,10.10.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।