मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 अक्टूबर 2010

अब दो वर्ष में स्नातक की उपाधि

अब छात्रों को स्नातक उपाधि के लिए तीन वर्ष का समय नहीं देना होगा। इग्नू के कम्यूनिटी कालेज अब छात्रों को दो वर्ष में ही ग्रेजुएट की उपाधि प्रदान कर देंगे। बीए, बीएससी एवं बीकाम सहित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के पास यह विकल्प होगा कि वे चाहें तो तीसरे वर्ष की पढ़ाई न करें। कम्यूनिटी कालेज ही स्नातक, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र सम्पूर्ण परीक्षा का खाका तैयार करेंगे। सेंटर इग्नू द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं एवं परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराएंगे। उत्तर प्रदेश सहित देशभर के सामुदायिक केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अगर आपके पास परंपरागत विश्वविद्यालयों से स्नातक उपाधि के लिए तीन वर्ष का समय नहीं है तो कोई बात नहीं। दूरस्थ शिक्षा में जुड़ने वाला यह नवीनतम आयाम विद्यार्थियों विद्यार्थियों के राहत भरा है। कम्यूनिटी सेंटर में प्रस्तावित पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए इग्नू में इंटर यूनिवर्सिटी कंस्टॉटर की डायरेक्टर इंचार्ज प्रो. मधु परिहार ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों को दो वर्ष में ही इंटीग्रेटेड स्नातक उपाधि प्रदान करेगा। इसे स्नातक की सम्पूर्ण डिग्री माना जाएगा। यदि छात्र तीन वर्ष पूरा करना चाहता है तो वह इग्नू या किसी भी विश्वविद्यालय से डिग्री का बचा हिस्सा पूरा कर सकता है। परीक्षा का परिणाम क्रेडिट प्रणाली के तहत घोषित किया जाएगा। इलाहाबाद में रूचीज इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स में आई प्रो. परहार ने स्पष्ट किया कि समस्त कम्यूनिटी कालेज में परीक्षाएं कम्यूनिटी सेंटर कराएंगे। सेंटर ऐसे छात्रों को विशेष रूप से प्रोत्साहित करेगा जो तीन वर्ष का व्यवसायिक अथवा स्नातक पाठ्यक्रम व्यक्तिगत रूप से पूरा करने समक्ष नहीं है। इसमें एसोसिएट सर्टिफिकेट, एसोसिएट डिप्लोमा एवं एसोसिटएट डिग्री प्रदान की जाएगी। छह माह के अतिरिक्त एक एवं दो वर्षों के पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। वर्तमान में लगभग दो सौ कम्यूनिटी सेंटर काम कर रहे हैं। इतने ही मान्यता की कतार में हैं। वर्तमान में इलाहाबाद में कम्यूनिटी सेंटरों की संख्या 6 है। इग्नू की वेबसाइट पर कम्यूनिटी सेंटरों के पाठ्यक्रम एवं अवधि की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,11.10.2010)।

1 टिप्पणी:

  1. हमारे ज़माने में, दो ही साल में हम स्नातक हो जाया करते थे। पता नहीं क्यों इसे तीन साला कर दिया गया। जो भी हो, यह एक स्वागत योग्य पहल है। बहुत अच्छी प्रस्तुति।
    या देवी सर्वभूतेषु चेतनेत्यभिधीयते।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
    नवरात्र के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!

    दुर्नामी लहरें, को याद करते हैं वर्ल्ड डिजास्टर रिडक्शन डे पर , मनोज कुमार, “मनोज” पर!

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।