लगातार फेल होने के कारण छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विवि के 93 छात्र अवसाद के शिकार हो रहे हैं। नशे की लत की ओर बढ़ने के साथ, इनमें से दो आत्महत्या की कोशिश भी कर चुके हैं। अपनी इस समस्या को वे घरवालों से भी नहीं कह पा रहे हैं। इनमें से 70 छात्र 2009 बैच के और अन्य 2004, 5, 6 व 8 बैच के हैं। शुक्रवार को कुछ छात्रों से बातचीत के बाद यह बात सामने आई। इन छात्रों को सीपीएमटी (कम्बाइंड प्री मेडिकल टेस्ट) में अच्छी रैंक लाने की वजह से चिकित्सा विवि में पढ़ने का मौका मिला था, लेकिन यहां वे फेल हो रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्हें फेल किया जा रहा है। इसकी वजह से कक्षाओं में शिक्षकों के सामने भी उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है। वहीं घर वालों से उनकी बातचीत भी बन्द हो गई है। विवि के कुलानुशासक प्रो.एए मेहंदी का कहना है कि कई छात्र पढ़ाई में इतने कमजोर होते हैं कि मेडिकल की पढ़ाई उन्हें समझ नहीं आती। वे इम्तेहान की कॉपी में कुछ लिखते ही नहीं, तो पास कैसे होंगे(दैनिक जागरण,लखनऊ,9.10.2010)।
चिंताजनक स्थिति। बहुत अच्छी प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंया देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
नवरात्र के पावन अवसर पर आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
फ़ुरसत में …बूट पॉलिश!, करते देखिए, “मनोज” पर, मनोज कुमार को!