मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

बैंकों में नौ हजार भर्ती इसी महीने

इसी महीने के प्रथम सप्ताह में घोषित एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के असफल प्रतियोगियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें एसबीआई के ही सहयोगी बैंकों में भर्ती का एक और मिलने जा रहा है। इसके अलावा इंडियन बैंक में अफसरों की भर्ती के लिए भी इसी महीने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इतना ही नहीं बाजार पर पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम में भी नौकरी का बेहतर मौका है।

एसबीआई के सहयोगी बैंकों में लिपिकीय संवर्ग के ६११३ पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए एक नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। लिखित परीक्षा १६ जनवरी को प्रस्तावित है। बारहवीं में न्यूनतम ६० फीसदी अंक पाने वाले या स्नातक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। वहीं इंडियन बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के ८५० पदों के लिए ११ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। स्नातक में न्यूनतम ५५ प्रतिशत अंक पाने वाले ही आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा दो जनवरी को प्रस्तावित है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम में सेल्स एग्जिक्युटिव, कलेक्शन ऑफिसर और कार्यालय लिपिक के ५६० पदों के लिए भी ३० अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

बैंकों में भर्ती का सिलसिला यहीं नहीं थमने जा रहा। अगले साल के पहले तिमाही में ही एसबीआई में लिपिकीय संवर्ग में भर्ती के लिए फिर आवेदन मांगे जाने की उम्मीद है। बैंक की पिछली भर्ती (२००९) में ही पदों की संख्या १० हजार से बढ़ाकर २० हजार किए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण प्रबंधन को यह फैसला वापस लेना पड़ा था। इसके अलावा प्रबंधन की ओर प्रतियोगियों को मेल भेजकर भी अगली भर्ती के लिए तैयार रहने को कहा गया। इसके लिए बस पिछली भर्ती के फाइनल रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था। अब रिजल्ट घोषित हो चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए वर्ष के शुरू में ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा(अमर उजाला,इलाहाबाद,16.10.2010)।

1 टिप्पणी:

  1. बहोत ही अच्छी जानकारी...आपका आभार
    साथ ही विजयादशमी की ढेरो शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।