हरियाणा के तीनों शिक्षा निदेशालयों में बृहस्पतिवार से कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारी कार्यालयों में तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। काले बिल्ले लगाकर अपनी कुर्सियों पर जमे इन कर्मचारियों की हड़ताल की निदेशालय के अधिकारियों ने भी कोई परवाह नहीं की। कर्मचारी पूरे दिन काले बिल्ले लगाकर अपनी सीटों पर बैठे रहे। अदालती केसों में भी उन्होंने विभाग की ओर से कोई पैरवी नहीं की। निदेशालयों में कार्यवश आने वाले कर्मचारियों व शिक्षकों को इस हड़ताल के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ा। रोहतक में होगी महारैली : हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से 14 नवंबर को रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय महारैली के लिए कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। महासंघ के प्रांतीय मुख्य संगठनकर्ता अमर सिंह व महासचिव बीर सिंह ने बताया कि संपर्क अभियान तेज है। रैली में ठेका प्रथा व निजीकरण बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, अनुकंपा के आधार पर नौकरियां देने व छठे केंद्रीय वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की जाएगी(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,15.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।