आवेदन की अंतिम तिथि - 31 दिसम्बर, 2010
उच्च शिक्षा के इच्छुक साधनहीन छात्रों के लिए संसाधनों का इंतजाम करने में जुटे भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जहां एक ओर खुद से योजनागत स्तर पर प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी शख्सियत भी छात्रों के खूब काम आ रही है। डॉक्टर मनमोहन सिंह की शख्सियत का ही परिणाम है कि 2007 में ही कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के सेंट जोन्स कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप की शुरुआत कर दी थी। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से विदेश शिक्षा के इच्छुक भारतीय छात्रों को सेंट जॉर्ज कॉलेज में पढ़ने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
किसके लिए है स्कॉलरशिप
ऐसे भारतीय छात्र जो सेंट जोन्स कॉलेज से विज्ञान एवं तकनीक, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान और इकोनॉमिक्स में पीएचडी व एमफिल की पढ़ाई के इच्छुक हों, उन्हें यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जिसे रॉल्स-रॉयस इंडिया और बीपी फाउंडेशन प्रायोजित कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए आवेदक का भारत के मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से मास्टर डिग्री प्राप्त होना जरूरी है। इतना ही नहीं, पास होने के साथ-साथ आवेदक का अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर अपने विषय व क्षेत्र में प्रथम श्रेणी प्राप्त होना भी आवश्यक है।
आयु सीमा
आवेदक की उम्र 35 साल से नीचे होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 31 दिसम्बर, 2010 के मुताबिक किया जाएगा। यानी आवेदक की उम्र 31 दिसम्बर, 2010 से तक 35 साल से कम होनी चाहिए।
अन्य अहम अनिवार्य योग्यताएं
छात्र को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के फुलटाइम डॉक्टरल रिसर्च प्रोग्राम डिग्री प्रोग्राम का चुनाव करना होगा। यह सितम्बर/अक्तूबर 2011 सत्र के लिए होना चाहिए। आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ जरूरी है। छात्र में नेतृत्व क्षमता का गुण भी होना चाहिए। उसमें खुद को साबित करने की क्षमता होनी चाहिए।
मिलने वाली सहायता
आर्थिक सहायता के तहत अकेडमिक फीस, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का खर्च, मासिक खर्च (रहने के खर्च सहित), इसके अलावा यूके का वीजा भी छात्रों को इस स्कॉलरशिप के माध्यम से मिलता है।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र को यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में पीएचडी प्रोग्राम व सुपरवाइजर का चुनाव करना होता है। इसके बाद आवेदक को बोर्ड ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज वेबसाइट पर औपचारिक आवेदन करना होता है। इन आवेदनों में से ही सेंट जोन्स कॉलेज पहली प्राथमिकता के तहत आवेदन का चुनाव करता है। स्कॉलरशिप पाने के इच्छुक आवेदकों के आवेदन सबसे पहले ब्रिटिश काउंसिल, नई दिल्ली को भेजे जाते हैं, जहां योग्य उम्मीदवारों का चुनाव कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार अप्रैल 2011 में प्रस्तावित है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
विष्णु शर्मा, स्कॉलरशिप, ब्रिटिश काउंसिल, 17, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली-01
वेबसाइट : www.britishcouncil.org/india-scholarships
विष्णु शर्मा, स्कॉलरशिप, ब्रिटिश काउंसिल, 17, कस्तूरबा गांधी मार्ग, नई दिल्ली-01
वेबसाइट : www.britishcouncil.org/india-scholarships
(अनामिका चौहान,हिंदुस्तान,दिल्ली,2.11.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।