राजस्थान पुलिस बड़े पैमाने पर अपने लिए कांस्टेबलों की नियुक्ति करने जा रही है। ये नियुक्तियां कांस्टेबल जनरल, कांस्टेबल ऑपरेटर, कांस्टेबल ड्राइवर, कांस्टेबल हॉर्स राइडर व कांस्टेबल बैंड पदों के रूप में होंगी। इन नियुक्तियों की कुल संख्या 7300 है। इनके लिए आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2010 है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रार्थना पत्र राजस्थान पुलिस की अधिकृत वेबसाइटwww.rajpolice.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस का मुख्यालय जयपुर में है। वर्ष 2010-11 के लिए भर्ती किए जाने वाले 7300 कांस्टेबलों में कांस्टेबल जनरल (साधारण) की संख्या 6564 है। कांस्टेबल ऑपरेटर की संख्या 49, कांस्टेबल ड्राइवरों की संख्या 575, कांस्टेबल घुड़सवारों की संख्या 25 व कांस्टेबल बैंड पद की संख्या 87 है।
शैक्षणिक योग्यता
कांस्टेबल जनरल/ ड्राइवर/ हॉर्स राइडर (जिला पुलिस) और सीआईडी (सीबी/आईबी)/ जीआरपी/ एसीबी के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा में पास होना चाहिये। कांस्टेबल ऑपरेटर को हायर सेकंडरी (12वीं) में पास होना जरूरी है और 12वीं कक्षा में उनके पास फिजिक्स व गणित विषय अनिवार्य रूप से होने चाहिए। एमबीसी बटालियन के लिए इन कांस्टेबल पदों की शैक्षणिक क्वालिफिकेशंस 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना है।
फीस
जनरल व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए 200 रुपए की फीस देनी होगी, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए फीस 150 रुपये रखी गई है। यह फीस प्रार्थना पत्र के साथ आईपीओ (इंडियन पोस्टल ऑर्डर) के रूप में होनी चाहिए। कैश/चैक अथवा डीडी आदि के रूप में फीस स्वीकार नहीं होगी।
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों की नई नियुक्तियां विभिन्न जिला/बटालियन/यूनिट में योग्य पुरुष-महिला अभ्यर्थियों से भरी जायेंगी। राजस्थान सरकार के नियमों के तहत इसमें रिजर्व कैटेगरी के स्थान आरक्षित होंगे। साथ ही 30 प्रतिशत पद महिलाओं व 12.5 प्रतिशत पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
कांस्टेबल पदों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट्स, प्रोफिशिएंसी टैस्ट और मेडिकल टैस्ट की मार्फत होगा। लिखित परीक्षा की तिथि व स्थान अभ्यर्थियों को पोस्ट से सूचित किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख अलग से शीघ्र घोषित होने की आशा है।
वेतनमान
विभिन्न टैस्टों में सफल होकर फाइनल रूप से चयन हुए अभ्यर्थियों को शुरू के दो वर्षों तक फिक्स्ड रिमेनुरेशन के रूप में 6100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें 5200-20200 रुपए का वेतनमान, विभिन्न अलाउंसेज के साथ मिलेगा। उन्हें अंशदान पेंशन की सुविधा भी मिलेगी।
आयु सीमा
कांस्टेबल जनरल/ऑपरेटर/हॉर्स राइडर/बैंड के लिए पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2.1.1988 से 1.1.1993 के बीच होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2.1.1983 से 1.1.1993 के बीच होना चाहिए। कांस्टेबल ड्राइवर पोस्ट के लिए पुरुषों का जन्म 2.1.1985 से 1.1.1993 व महिलाओं का जन्म 2.1.1980 से 1.1.1993 के बीच होना चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/एसबीसी के लिये आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट है, परंतु उनका जन्म भी 1.1.1993 से पहले का होना आवश्यक है।
शारीरिक-माप
सामान्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को पुरुष वर्ग का न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर व महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 152 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि पहाड़ी व आदिवासी अभ्यर्थियों का बिना फुलाए सीना 79 सेंटीमीटर (सामान्य पुरुषों के लिए 81 सेंटीमीटर) होना चाहिए। सब पुरुष अभ्यर्थियों का सीना फुलाने पर निम्नतम 5 सेंटीमीटर की बढ़त होनी चाहिए। पुरुषों के वजन की सीमा नहीं है, परंतु महिला अभ्यर्थियों का वजन 47.5 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिये।
एक जून 2002 को या उसके बाद 2 संतान वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं होगी। विवाह में दहेज स्वीकार करने वाले भी आवेदन के अयोग्य होंगे। ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास, अंतिम तिथि से पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस (एलएमवी/ एचएमवी) होना आवश्यक है। सभी अभ्यर्थियों को देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन व व्यावहारिक ज्ञान तथा राजस्थान संस्कृति का ज्ञान जरूर होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
परीक्षा के सभी चरणों के कुल 100 अंक हैं, लेकिन कांस्टेबल बैंड के लिए कुल अंक 25 हैं। कांस्टेबल बैंड पदों के लिखित परीक्षा नहीं होगी। कांस्टेबल जनरल/ऑपरेटर के लिए लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक हैं व शारीरिक दक्षता परीक्षा के 15 अंक होंगे। विशेष योग्यता के अधिकतम 10 अंक (एनसीसी होमगार्ड, कम्प्यूटर ज्ञान प्रमाण पत्र के आधार पर अंक मिलेंगे।
कांस्टेबल ड्राइवर व हॉर्स राइडर के लिए लिखित परीक्षा के तो 75 अंक हैं, लेकिन शारीरिक दक्षता के 10-10 एवं दक्षता परीक्षा के 15-15 अंक रखे गए हैं। कांस्टेबल बैंड अभ्यर्थियों को केवल शारीरिक दक्षता (10 अंक) व दक्षता परीक्षा (15 अंक) के आधार पर चुना जाएगा।
लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा अधिकतम 75 अंकों की होगी और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (मल्टीपल चॉइस क्वेश्चंस) के होंगे। इसके तीन भाग होंगे। ‘अ’ भाग (30 अंक) में विवेचना व तार्किक योग्यता (एनालिटिकल लॉजिक) परखी जाएगी। ‘ब’ भाग (15 अंक) में जनरल नॉलिज/ सोशल साइंस/ साइंस/ करंट अफेयर्स के प्रश्न होंगे। ‘स’ भाग में (30 अंक) में राजस्थान का इतिहास भूगोल, कला-संस्कृति का ज्ञान परखा जाएगा।
सामान्य व पिछड़ा वर्ग के परीक्षार्थियों को निम्नतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। एससी/एसटी के अभ्यर्थियों को 36 प्रतिशत एवं ट्राइबल एरिया अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के प्रत्येक भाग में उपरोक्त प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। ‘अ’ के सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा व गलत उत्तर पर चौथाई अंक कटेगा। ‘ब’ व ‘स’ के हर सही प्रश्न पर आधा अंक मिलेगा व गलत उत्तर पर 1/8 अंक कटेगा।
नाप-तोल व शारीरिक परीक्षा
सामान्य वर्ग के पुरुषों को 10 कि.मी. दौड़ (अधिकतम 60 मिनट में पूरी) लगानी होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए 5 कि.मी. दौड़ (अधिकतम 35 मिनट में) एवं पूर्व सैनिकों/ट्राइबल/एससी/एसटी को 5 कि.मी. दूरी की दौड़ (अधिकतम 30 मिनट में पूरी) लगानी होगी। शारीरिक परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अंक अंतिम चयन में जोड़े जायेंगे।
अंतिम चयन सूची
अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, दक्षता परीक्षा एवं विशेष योग्यता के कुल अंकों का योग सामान्य वर्ग के लिए 45 प्रतिशत होना अनिवार्य है। एससी/एसटी/ओबीसी/विशेष पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए यह योग 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। सहरिया आदिवासी व ट्राइबल सब एरिया के एससी/एसटी के लिए अंकों का योग 35 प्रतिशत होना चाहिए। विशेष योग्यता के अंक एनसीसी सर्टिफिकेट, होमगार्ड की सेवा अवधि व स्थान एवं कम्प्यूटर लेवल आधार पर दिये जायेंगे। फाइनल तय की गई सूची के सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल बोर्ड की चिकित्सा परीक्षा में सफल घोषित होने पर ही कांस्टेबल पदों में नियुक्तियां दी जायेंगी।
(अशोक कुमार सूद,हिंदुस्तान,दिल्ली,2.11.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।