मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 नवंबर 2010

महामाया प्राविधिक विवि कराएगा एसईई-2011

उत्तरप्रदेश के दोनों प्राविधिक विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अगले वर्ष होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई-2011) का आयोजन नोएडा का महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय कराएगा। यह फैसला बुधवार को यहां प्राविधिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में किया गया। यह भी तय हुआ कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में सुधार लाने के लिए इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए सुनिश्चित प्राप्तांकों को और बढ़ाया जाएगा। मंत्री सदल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि नवगठित महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय एसईई-2011 के आयोजन के लिए समय-सारिणी निर्धारित कर दे। यह भी तय हुआ कि दोनों विश्वविद्यालय आपस में उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय के फंड का बंटवारा कर लें। मंत्री ने यह भी आदेश दिया कि छात्रों से बढ़ी हुई फीस पहले साल में एकमुश्त न लेकर उन्हें इसके लिए सुनिश्चित समय दिया जाए। अम्बेडकरनगर व आजमगढ़ में बनाये जा रहे कॉलेजों के निर्माण कार्य की धीमी गति पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जतायी(दैनिक जागरण,लखनऊ,11.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।