हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारियों के 21 अस्थाई पदों को कैडर पद का बनाया है। ये पद राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर सृजित किए गए थे।
मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार आईएएस अधिकारियों के जिन अस्थाई पदों को कैडर पद का बनाया गया है, उनमें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का एक पद, विशेष सचिव के आठ पद एवं ओएसडी योजना बोर्ड़, अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली, अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुड़गांव, आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण, मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग में महानिदेशक का एक -एक पद, संयुक्त सचिव के तीन पद और सचिव, हरियाणा लोक सेया आयोग, निदेशक, अनुसूचति जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग तथा उप-सचिव हरियाणा सरकार का एक-एक पद शामिल है। उपयरुक्त वर्णित पदों पर नियुक्त आईएएस अधिकारियों को काडर पदों के समान समझा जाएगा।
पांच आईएएस के पद नामित किए
हरियाणा सरकार ने राज्य में पांच आईएएस अधिकारियों को पुन:नामित किया है। आर.आर जोवल, राज्य परिवहन नियंत्रक एवं विशेष सचिव, परिवहन विभाग को परिवहन आयुक्त एवं विशेष सचिव, परिवहन विभाग, धीरा खंडेलवाल, निदेशक, उच्चतर शिक्षा और विशेष सचिव, उच्चतर शिक्षा विभाग को महानिदेशक, उच्चतर शिक्षा और विशेष सचिव, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा टी सी गुप्ता, निदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी सम्पदा व विशेष सचिव, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी सम्पदा विभाग को महानिदेशक, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी सम्पदा तथा विशेष सचिव, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी सम्पदा विभाग के रूप में नामित किया है।
एके सिंह परिवहन आयुक्त एवं विशेष सचिव,परिवहन विभाग और सलाहकार नागरिक उड्डयन और विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग को महानिदेशक, राज्य परिवहन व विशेष सचिव, परिवहन विभाग और सलाहकार, नागरिक उड्डयन तथा विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग के रूप में नामित किया गया है,जबकि अशोक कुमार यादव, निदेशक, कृषि और विशेष सचिव, कृषि विभाग व प्रबंध निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम और निदेशक, बागवानी को महानिदेशक, कृषि और विशेष सचिव, कृषि विभाग तथा प्रबंध निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम और निदेशक, बागवानी के रूप में नामित किया गया है(दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,25.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।