कैबिनेट ने संविदा पर कार्यरत 227 आयुष चिकित्सकों को तदर्थ नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी। अब राज्य के पूर्व विधायकों को मुफ्त रेलवे कूपनों के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। उन्हें सालभर के लिए मिलने वाले 20 हजार कूपन एकमुश्त मिलेंगे। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के ढांचे का पुनर्गठन कर पद बढ़ाए गए हैं। वहीं, आपदा से बेघर लोगों के लिए आवास की अस्थायी व्यवस्था के साथ ही चार माह में भूमि चिन्हित की जाएगी। दीपावली से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसले किए गए। प्रमुख सचिव गृह राजीव गुप्ता ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने 50 वर्ष या उससे कम उम्र के संविदा आयुर्वेदिक चिकित्सकों को तदर्थ नियुक्ति देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। संविदा पर कुल 247 संविदा आयुर्वेदिक चिकित्सक कार्यरत हैं। इनमें 2005, 2007 और वर्ष 2008 में नियुक्त 227 चिकित्सकों को उक्त लाभ मिलेगा।
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के ढांचे का पुनर्गठन कर अब पदों की संख्या 13 से बढ़ाकर 24 की गई है(दैनिक जागरण,देहरादून,3.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।