मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 नवंबर 2010

झारखंडःलॉ यूनिवर्सिटी की कक्षाएं दिसंबर से

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ रांची (एनयूएसआरएल) में बीए ऑनर्स इन एलएलबी की कक्षाएं दिसंबर 2010 से शुरू होंगी। इसके नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन फार्म एनयूएसआरएल रांची.कॉम पर उपलब्ध हैं। इसे भर कर 15 नवंबर तक जमा किया जा सकता है।
फार्म में अपने नाम के साथ पिता का नाम, कोटि, पता और क्लेट 2010 का रैंक भरना है। विवि के कुलपति प्रो. अवतार कृष्ण कौल के अनुसार पहला 50 सीटों के साथ शुरू होगा। इसमें 25 सीटें झारखंड के छात्रों के लिए आरक्षित है। झारखंड की 25 सीटों में 13 सामान्य, छह एसटी, तीन एससी, दो इबीसी एवं एक बीसी के लिए आरक्षित हैं।
अन्य 25 सीटों में 12 सामान्य, चार एससी, दो एसटी, एवं सात ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। क्लेट 2010 की परीक्षा में 18 हजार छात्र शामिल हुए थे। मेरिट और आरक्षण के आधार पर मात्र 800 छात्रों को ही देश के विभिन्न लॉ विश्वविद्यालयों में नामांकन मिल सका है। प्रो कौल का मानना है कि शेष 1000 छात्रों में 50 योग्य छात्र उन्हें मिल जाएंगे।
लॉ यूनिवर्सिटी का सिटी ऑफिस
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची का सिटी ऑफिस डोरंडा स्थित हाईकोर्ट के सामने स्टाफ क्वार्टर के 14 नंबर क्वार्टर में बनाया गया है। कक्षाएं बीआइटी मेसरा स्थित एक भवन में अस्थाई रूप से चलेंगी। स्थाई कैंपस के लिए बीआइटी ने अपने कैंपस में 35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया है।
नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में शिक्षक एवं कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। लॉ, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स एवं राजनीतिशास्त्र के विषयों में आठ शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए विवि को अब तक 195 आवेदन प्राप्त हुए हैं। साक्षात्कार अगले सप्ताह होने की संभावना है। शिक्षकों की अनुबंध के आधार पर होगी। नवंबर के तीसरे सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजनीतिशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में प्रो आलोक गुप्ता की नियुक्ति कर ली गई है। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सिटी ऑफिस में आवेदन जमा करने को कहा गया है।
(दीपेश कुमार,हिंदुस्तान,रांची,3.11.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।