झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी प्रशिक्षु संघ अपनी आठ सूत्री मांगों को ले 26 नवंबर से हड़ताल पर जायेगा। इस बाबत रविवार को रेड़मा विद्युत कालोनी में झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी प्रशिक्षु संघ की बैठक हुई। संघ के उप महामंत्री प्रकाश कुमार ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन ने संघ के साथ दो बार लिखित समझौता किया, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया है। हमें बराबर छलने का काम किया जाता है। संघकर्मी पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ, अनुबंधकर्मियों की सेवा स्थायी करने, आरटीआई कर्मियों का समायोजन, नियोजित तिथि से सीपीएफ में कटौती, अनुबंधकर्मी व मानव दिवस कर्मियों का 10 लाख का सामूहिक बीमा, प्रशिक्षु सहायक कार्यपालक अभियंता की नियुक्ति की गयी सेवा पर से रोक वापस लेने व दुर्घटनाग्रस्त साथियों को मुआवजा की मांग को लेकर आगामी 26 नवंबर से हड़ताल पर जायेंगे(दैनिक जागरण,डाल्टनगंज,23.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।