मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

23 नवंबर 2010

राजस्थान प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 28-29 दिसंबर को

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2010 का आंशिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग अनिवार्य विषयों की परीक्षा 28-29 दिसंबर को आयोजित करेगा। परीक्षा दोनों दिन दो-दो सत्रों में होगी। आयोग वैकल्पिक विषयों का परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी करेगा।

आयोग के सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पहले दिन 28 दिसंबर को प्रथम सत्र में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान और द्वितीय सत्र में राजस्थान का सामान्य ज्ञान राजस्थानी सोसायटी आर्ट एंड कल्चर की परीक्षा होगी।

29 दिसंबर को प्रथम सत्र में सामान्य हिंदी और द्वितीय सत्र में सामान्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा प्रदेश के सभी सातों संभागीय मुख्यालयों अजमेर, जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर और भरतपुर में होगी(दैनिक भास्कर,अजमेर,23.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।