मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

27 से नियोजक ऑनलाइन दाखिल करें अनुदान विवरणी व घोषणा पत्र

अब नियोक्ताओं को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्यालयों में दौड़ लगाने की जरूरत नहीं। वे ऑनलाइन अनुदान विवरणी व घोषणापत्र विभाग में दाखिल कर सकेंगे। निगम ने ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। अब नियोजकों को लॉगिन व यूजर पासवर्ड दिये जायेंगे।
अब तक नियोजकों को चालान लेना हो या घोषणापत्र या फिर अन्य कोई कागजात लेने के लिये शाखा कार्यालय जाना पड़ता है। अब विभाग ने दौड़भाग कम करने के लिये ऑनलाइन व्यवस्था की है। कानपुर निगम के अपर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि 27 नवंबर से व्यवस्था शुरू हो जायेगी। इससे पहले चरण में 12 हजार नियोजक जुड़ेंगे। इससे इंटरनेट के जरिये नियोजक चालान फॉर्म डाउन लोड कर सकेंगे। कर्मचारी घोषणा पत्र व दुर्घटना रिपोर्ट दे सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन अनुदान विवरणी भी दाखिल की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे नियोजकों को काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर से योजना शुरू हो रही है। नियोजकों को विभाग ही लॉगिन व यूजर पासवर्ड दिये जा रहे हैं(दैनिक जागरण,कानपुर,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।