मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

कोल्हान विविःबदलेगी संविदा कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया

कोल्हान विश्वविद्यालय व अंगीभूत कालेजों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव का फैसला किया गया है। इसके तहत रिक्त पद पर कर्मचारियों की सीधी नियुक्ति करने की बजाए अब इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित कर साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया गया है। पूर्व कुलपति फादर बेनी एक्का के कार्यकाल में संविदा कर्मचारियों की मनमानी नियुक्ति का मामला सामने आया था। इसमें कुलपति के ड्राइवर व विवि के टाइपिस्ट की नियुक्त सीधे तौर पर किया जाना सवालों के घेरे में रहा। नये कुलपति डा. सलिल राय की ओर से प्राचार्यो को दिए गये नये दिशा-निर्देश के मुताबिक अब कर्मचारियों का चयन पैरवी की बजाए योग्यता के आधार पर किया जाएगा। प्रक्रिया से विवि को भी अवगत कराना होगा। अब तक प्राचार्यो की ओर से सीधे कर्मचारियों की बहाली कर दी जाती थी।

बढे़गी पीजी की सीटें
छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए कोल्हान विवि के कुलपति डा. सलिल राय ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीट की बढ़ोत्तरी के लिए विवि को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है। जमशेदपुर दौरे के क्रम में कालेज की ओर से उठी मांग को वाजिब करार देते हुए उन्होंने कहा कि महाविद्यालय इस संबंध में प्रस्ताव विवि को भेजे। अगर निरीक्षण में संसाधन पर्याप्त पाए गये तो सीटों में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी(दैनिक जागरण,जमशेदपुर,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।