मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

23 नवंबर 2010

रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर की परीक्षाएं 5 एवं 19 दिसंबर को

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षाएं 5 एवं 19 दिसंबर को ली जाएगी। 5 दिसंबर की परीक्षा जयपुर में होगी जबकि 19 दिसंबर की अजमेर, जयपुर एवं कोटा में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष वी.डी.एस. कासवान ने बताया कि 5 दिसंबर को वाणिज्य प्रशिक्षु, ट्रैफिक अप्रेंटिस, जूनियर अकाउंट्स अस्सिटेंट एवं सीनियर क्लर्क के 54 पदों के लिए परीक्षाएं जयपुर में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए 22 हजार 641 परीक्षार्थियों को बुलावा पत्र भेजे हैं। 19 दिसंबर को सेक्शन इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर के 416 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं राज्य के तीन शहरों अजमेर, जयपुर एवं कोटा में आयोजित की जाएगी। इसमें 52 हजार 761 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र 3 एवं 4 दिसंबर को
कासवान ने बताया कि 5 दिसंबर की परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। परीक्षा के लिए अयोग्य अभ्यर्थियों को भी सूचना भिजवाई गई है। जिन परीक्षार्थियों को मूल प्रवेश-पत्र नहीं मिले हो उनको डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र 3 एवं 4 दिसंबर को भर्ती बोर्ड कार्यालय में मिलेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों एवं फोटो के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे(राजस्थान पत्रिका,अजमेर,23.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।