पिछले सात वर्ष में 50 आईपीएस अधिकारियों ने बेहतर अवसरों या निजी कारणों के चलते त्यागपत्र दिया है। गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने बताया कि आईपीएस अधिकारियों की कमी दूर करने के लिए आईपीएस अधिकारियों की सीधी भर्ती में वृद्धि की गई थी। इसके अलावा सरकार, सीमित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से आईपीएस अधिकारियों की भर्ती की वैकल्पिक अतिरिक्त पद्धति शुरू करने पर भी विचार कर रही है।
आज राज्यसभा में माकन ने अविनाश खन्ना के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 से 2009 के दौरान सीधी भर्ती के 50 आईपीएस अधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं। इस्तीफों की वजह उन्हें बेहतर अवसर मिलना या निजी कारण हैं। डॉ ज्ञान प्रकाश पिलानिया के एक प्रश्न के उत्तर में माकन ने बताया कि राज्यों की पुलिस, केंद्रीय पुलिस संगठन, सीबीआई और आईबी में मानव शक्ति की कमी है।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2009 की स्थिति के अनुसार देश में कुल एक लाख की आबादी पर पुलिस कर्मियों की स्वीकृत संख्या के आधार पर 177 पुलिस कर्मी और वास्तविक संख्या के आधार पर 134 पुलिस कर्मी थे। माकन ने बताया कि साल 2002 की सूचना के अनुसार, अमेरिका, जापान, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और ब्रिटेन जैसे कुछ अन्य देशों में पुलिस जनसंख्या अनुपात अच्छा है(हिंदुस्तान लाइव डॉटकॉम,10.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।