सर्वाधिक छात्र संख्या वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार रिकार्ड 56 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। सर्व शिक्षा अभियान व हाईस्कूल का परिणाम सुधरने से छात्रों की संख्या में चार लाख से अधिक का इजाफा हुआ है। बोर्ड बीते कुछ सालों से फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने की मुहिम चला रहा है। इसी के चलते इस बार बीते सत्र में नौवीं व 11वीं में पंजीकृत छात्रों की कालेजवार सूची तैयार कर उसकी सीडी तैयार कराई। यूपी बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सीडी देकर उसमें अंकित नाम वाले परीक्षार्थियों के ही परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार करके बोर्ड भेजने की हिदायत दी। इसका नतीजा यह हुआ नौवीं व ग्यारहवीं में पूर्व पंजीकृत हुए लगभग 35 हजार छात्रों ने आवेदन पत्र नहीं भरा। बोर्ड अपने यहां कंप्यूटर में फीड रिकार्ड से भी परीक्षार्थियों की जांच करेगा। इस दौरान फर्जी पंजीकरण पकड़े जाने पर संबंधित विद्यालय व विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हर साल घटती-बढ़ती संख्या
वर्ष-संख्या
2006-44,51,883
2007-48,58,828
2008-46,12571
2009-54,60,458
2010-51,77,059
2011-56,21,728(दैनिक जागरण,कानपुर,24.11.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।