जिले के कुचिंडा ब्लाक अंतर्गत बड़मुंडलोई स्थित आश्रम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भूख की वजह से आश्रम स्कूल छोड़कर भाग जाने और गांव में जाकर शरण लेनेकी खबर प्रचारित होने के बादजिला प्रशासन की नींद खुली।सोमवार के दिन जिला कल्याण अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने आश्रम पहुंचे और विद्यार्थियों से भी इस बारे में पूछताछ करनेके बाद दो दिनों के अंदर समस्या का समाधान किये जाने का भरोसा दिया है। कुडिंला ब्लाक में सरकार की ओर से आदिवासी बच्चों की शिक्षा व उन्नति के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किये गये हैं। बड़मुडलोई में एक आश्रम हाईस्कूल शुरू किया गया है। आरोप है कि यहां रहकर पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं को ठीक से भोजन नहीं दिया जाता, मांगने पर हाईस्कूल के शिक्षक पिटाई करते हैं। इसी अत्याचार से तंग आकर करीब 50 विद्यार्थी आश्रम छोड़कर भाग गये। यह विद्यार्थी गांव में रहने वाले वार्ड सदस्य से मुलाकात कर सब की शिक्षक की शिकायत की। इसके बाद गांव वालों ने चंदा जमा कर विद्यार्थियों को खानेपीने की व्यवस्था की। विद्यार्थियों ने आश्रम हाईस्कूल की प्रधानशिक्षिका और अन्य शिक्षक के तबादले की मांग की है। उनका तबादला नहीं किये जाने पर विद्यार्थियों ने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया है(दैनिक जागरण,संबलपुर,23.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।