मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

जलपाईगुड़ीःशिक्षक नियुक्ति में धांधली के खिलाफ तृकां का आंदोलन

जलपाईगुड़ी प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में कथित अनियमितता के आरोप में विभिन्न राजनीतिक दल लगातार आंदोलन कर रहे है। मंगलवार को तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष शिक्षा विभाग की लापरवाही के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने एक बकरा को शिक्षा मंत्री बनाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। इस दिन तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पाल का आरोप है कि 26 जुलाई को जिला प्राथमिक विद्यालय संसद के प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के परिणाम प्रकाशित हुआ। परिणाम प्रकाशित होने के बाद देखा गया कि सत्ता दल के परिवार के लोगों को नौकरी मिला है। इसके खिलाफ विभिन्न दलों ने आंदोलन शुरू किया। पन्द्रह नव नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाओं को अनियमितता के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया, हालांकि शिक्षक विभाग ने अभी तक जांच रिपोर्ट प्रकाशित नहीं किया। पन्द्रह दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सोमनाथ पाल ने जिला व्यापी वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलोग जिला विद्यालय संसद के चेयरमैन मृणाल पाल को भी वोटाबाड़ी हाईस्कूल में काम करने नहीं देंगे। इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगी(दैनिकजागरण,जलपाईगुड़ी,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।