मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 नवंबर 2010

यूपीःबी.एड. में डेढ़ हजार सीटें बढ़ीं। फिर होगी काउंसिलिंग

सीटें भरने के कारण प्रवेश से वंचित बीएड अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बारह से अधिक बीएड कॉलेजों को सम्बद्धता मिलने से कला-वाणिज्य व विज्ञान-कृषि विषय वर्ग की करीब डेढ़ हजार सीटें बढ़ गई हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर बीएड के छूटे अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल करने का निर्णय लिया है। इनकी काउंसिलिंग 23 नवंबर को होगी। बीएड की करीब 3500 सीटों पर प्रवेश के लिए तीसरी काउंसिलिंग 13 नवंबर से चल रही है। तकरीबन 15 नए कॉलेजों को संबद्धता मिलने से डेढ़ हजार और सीटें बढ़ गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 23 नवंबर को होगी। बीएड के नोडल अधिकारी के मुताबिक रैंक एक से 2,50,000 रैंक तक के सभी छूटे अभ्यर्थी आखिरी दिन की काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। इनको लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पुराना काउंसिलिंग पत्र डाउनलोड करना होगा। काउंसिलिंग केंद्र की जानकारी काउंसिलिंग पत्र में दी गई है। सीटों का आवंटन विकल्पों और रैंक के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि बीएड की विज्ञान-कृषि वर्ग की तकरीबन ढाई हजार सीटें पहले ही खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे। ऐसे में नए जुड़े कॉलेजों की सीटें भरने पर संशय बना हुआ है। हालांकि इन कॉलेजों के लिए राहत है सुप्रीम कोर्ट का आदेश। अपने आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि सीटें खाली रहने पर कॉलेज अपने स्तर पर सीटों को भरने के लिए स्वतंत्र होंगे(दैनिक जागरण,लखनऊ,22.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।