मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

झारखंडःपरीक्षाओं में फंसा चुनाव ड्यूटी का पेंच

विवि प्रशासन की लापरवाही व शिक्षकों के आंदोलन के कारण कोल्हान विवि पार्ट वन छात्रों के सिर पर फिर मुसीबत पड़ गई है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करने के बाद परीक्षाएं शुरू हुई तो इसमें चुनाव ड्यूटी का नया पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। 18 नवंबर से परीक्षाएं तो शुरू हो गई है, लेकिन महाविद्यालयों के लैब इंचार्ज और लैब असिस्टेंट सहित अधिकांश तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण में लगा दिया गया है। इससे परीक्षा संचालित करने में भारी असुविधा का सामना कराना पड़ रहा है। कई महाविद्यालयों में तो परीक्षा के लिए उपकरण जुटाने तक के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। करीम सिटी में संचालित परीक्षा के दौरान भी यही स्थिति बरकरार है(दैनिक जागरण,जमशेदपुर,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।