राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी जल्द ऑन-लाइन फार्म भर पाएंगे। आयोग इसकी तैयारी कर रहा है।
राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी कई बार इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनके फार्म समय पर नहीं पहुंच पाते। कई बार तिथि निकलने के बाद फार्म आयोग तक पहुंचते हैं, लेकिन अब आयोग ऑन-लाइन फार्म भरवाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसमें एक साल तक का समय लग सकता है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में हर साल करीब ढाई लाख तक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इससे शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। आयोग के सचिव कुंवर सिंह ने बताया कि एनआईसी को ऑन-लाइन फार्म भरवाने की व्यवस्था को कहा गया है। ऑन-लाइन के साथ पहले से चल रही व्यवस्था भी जारी रहेगी जिससे दूर-दराज क्षेत्र के लोग भी आवेदन कर पाएं(दैनिक जागरण संवाददाता,हरिद्वार,10.11.2010)।
अच्छी पहल है।
जवाब देंहटाएं