मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 नवंबर 2010

पश्चिम बंगालःइस्लामपुर को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर आंदोलन

लोकसेवा आयोग की परीक्षा केंद्र इस्लामपुर में बनाने की मांग को लेकर स्थानीय परीक्षार्थियों ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसके मार्फत करीब दो सौ परीक्षार्थियों ने इस्लामपुर महकमा शासक के माध्यम से आयोग के सचिव को ज्ञापन भेजा है। परीक्षार्थियों का कहना है कि 200 किलोमीटर दूर दो रेलवे गेट पार कर जाना रायगंज परीक्षा देने जाने में काफी कठिनाई व परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही समय और पैसा अधिक खर्च होता है। समय पर परीक्षा पकड़ने के लिए एक दिन रायगंज के एक दिन पहले जाना पड़ता है। इससे होटल में रहना व खाना खर्च करना पड़ता है। गरीब छात्र-छात्रा को एक दिन पहले जाकर होटल में रहना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में इन छात्रों को परीक्षा के दिन समय पर पहुंचना मुश्किल होता है(दैनिक जागरण,उत्तरी दिनाजपुर,22.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।