मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

चिकित्सा विवि कराएगा यूपीपीजीएमईई

उत्तर प्रदेश स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्रवेश परीक्षा एक बार फिर छत्रपति शाहूजी महाराज चिकित्सा विश्वविद्यालय कराएगा। यहां स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय को 2011 की प्रवेश परीक्षा कराने के लिए अधिकृत करने संबंधी शासनादेश बुधवार को जारी कर दिया गया। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा जैकब थॉमस द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चिकित्सा विवि को आनलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश की पूरी कार्यवाही एमसीआई व डीसीआई द्वारा तय समय-सीमा में करनी होगी। परीक्षा होने से15 दिनों में परीक्षाफल घोषित करना होगा। एनसीईआरटी या सीबीएससी के पैटर्न पर परीक्षा के पेपर तैयार करने होंगे। एक पाली में तीन घंटे की होने वाली परीक्षा के पेपर में 200 सवाल होंगे जिसमें 50 फीसदी सामान्य, 25 फीसदी उच्च स्तर व शेष 25 फीसदी अत्यधिक उच्च स्तर के प्रश्न होंगे। 100 सवाल ऐसे होंगे जिसमें चार विकल्पों में एक, 50 के पांच विकल्पों में से एक व 40 प्रश्नों के पांच विकल्पों में से दो सही होंगे। दस सवाल समझने की शक्ति का आकलन करने वाले होंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका की कार्बन प्रति मिलेगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किग नहीं होगी। परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए न्यूनतम 50 फीसदी व आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी होगा। परीक्षा में नियमानुसार आरक्षण तो रहेगा ही, जो छात्र मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में स्थान हासिल कर लेंगे उनकी गणना आरक्षित श्रेणी में नहीं की जाएगी(दैनिक जागरण,लखनऊ,25.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।