मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

मध्यप्रदेशःदस जिलों में साक्षर भारत योजना

पचास प्रतिशत से कम महिला साक्षरता वाले दस जिलों के लिए साक्षर भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने 131 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। राज्य शिक्षा केंद्र के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जाएगा।

प्रदेश में ऐसे 37 जिले हैं, जिनमें महिला साक्षरता पचास फीसदी से कम है। इन जिलों में योजना शुरू करने के लिए कुल 585 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिलेंगे। फिलहाल बैतूल, टीकमगढ़, मुरैना, श्योपुर, दतिया, झाबुआ, मंदसौर, मंडला, कटनी और खरगौन जिलों को पहले चरण में शामिल किया गया है। इनमें दिसंबर के अंत से योजना की शुरुआत की जा सकती है।

सोमवार को प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के महानिदेशक जगमोहन राजू की उपस्थिति में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक खांडेकर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महाप्रबंधक जंबू नाथन के बीच एमओयू साइन हुआ। इसके माध्यम से साक्षर भारत योजना के लिए धन राशि उपलब्ध होगी(दैनिक भास्कर,शिमला,25.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।