मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 नवंबर 2010

मध्यप्रदेशःकॉलेजों में होगी शुगर और बीपी की जांच

अब प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में मुख्य रूप से छात्रों के शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। सरकार ने यह व्यवस्था प्रदेश में तेजी से बढ़ रही शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए की है।

जिला अस्पताल अधीक्षक को विद्यार्थियों की जांच रिपोर्ट संचालनालय स्वास्थ्य सेवा को भेजनी होगी। सीएमएचओ डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोनों ही बीमारियों से कॉलेज गोइंग स्टूडेंट भी अछूते नहीं रहे हैं। बीमारी की पहचान समय पर करने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के लिए अभियान चलाने को कहा है। यह अभियान अगले सप्ताह से शुरू होगा।

जरूरत पड़ने पर रैफर करेंगे
अभियान में जिन विद्यार्थियों का शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ निकलेगा,उन विद्यार्थियों को जिला अस्पताल रैफर किया जाएगा। यहां विद्यार्थी की शुगर की जांच पैथालॉजी टेस्ट से की जाएगी। हाई शुगर वाले विद्यार्थियों के शुगर लेवल की जांच तय समय सीमा में अनिवार्य की जाएगी। इन विद्यार्थियों की नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी जांच करने वाले डॉक्टर की होगी।

निजी कॉलेजों में भी होगी जांच
संचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ.एएन मित्तल ने बताया कि शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है,इसके लिए कॉलेज स्टूडेंट के लिए विशेष शुगर और ब्लड प्रेशर जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके पहले चरण में सरकारी कॉलेज और दूसरे चरण में निजी कॉलेजों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

50
जिले
327
सरकारी कॉलेज
77
अनुदान प्राप्त कॉलेज
573
प्राइवेट कॉलेज
8,56,000
कुल छात्र
(आंकड़े संचालनालय उच्च शिक्षा के अधिकारियों के हवाले से)
(दैनिक भास्कर,भोपाल,21.11.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।