चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड के जरिए गल्फ कंट्रीज और मिडिल ईस्ट देशों में जॉब पा सकेंगे।
इन देशों में जॉब के लिए स्पेशल कैम्पस प्लेसमेंट होंगे, इनमें कैंडीडेट्स के इंटरव्यू कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे। इंडियन चार्टर्ड विदेशों में भी अच्छे पैकेज पर बतौर बिजनेस सोल्यूशन प्रोवाइडर सर्विस दें, डायनेमिक बिजनेस वर्ल्ड में ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बना पाएं। इसके मद्देनजर आईसीएआई इंस्टीट्यूट ने स्पेशल प्लेसमेंट प्रोग्राम बनाया है। नवंबर-दिसंबर में गल्फ कौंसिल कंट्रीज और मिडिल ईस्ट के साथ इसका आयोजन होगा।
इंस्टीट्यूट की सीएमआई ने पहली बार इस तरह के प्लेसमेंट करवाने की पहल की है, ताकि चार्टर्ड के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जॉब के दरवाजे खुलें। सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में वे फाइनेंस, ऑडिटिंग, मैनेजमेंट और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ट्रेंड होते हैं। वे फॉरेन कोलोब्रेशन, मॉडर्नाइजेशन, प्रोडक्ट प्राइसिंग, बीपीओ, केपीओ जैसे मुद्दों पर सलाह दे सकते हैं। साथ ही फाइनेंशियल रिसोर्सेज, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, कैपिटल स्ट्रक्चर और प्लानिंग पर जिम्मेदारी ले सकते हैं।
फ्रेशर्स को मिलेगा अवसर: गल्फ कंट्रीज की कंपनियों में इंडियन चार्टर्ड की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह प्रोग्राम होगा। इसमें फिलाहल फ्रेशर्स एप्लाई करेंगे। बाद में मेंबर्स को अवसर दिया जाएगा। गल्फ कंट्रीज में या फिर वहां की कंपनियों की ओर से इंडिया में आकर प्लेसमेंट करना महंगा पड़ता है, इसलिए आईसीएआई इंडिया में ही इसे आयोजित करा रहा है। - विजय गर्ग, सेंट्रल कौंसिल मेंबर
यह योग्यता चाहिए
मई 2010 तक सीए का फाइनल एग्जाम पास किया हो, इंस्टीट्यूट की ओर से एक अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित हुए प्लेसमेंट प्रोग्राम में सलेक्ट कैंडीडेट इसके लिए योग्य नहीं हैं।
प्लेसमेंट प्रोग्राम की डेट
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
26 नवंबर
कंपनियों के लिए ओपनिंग डेटाबेस
29 नवंबर
कहां हैं सेंटर: चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, न्यू देहली(दैनिक भास्कर,जयपुर,25.11.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।