मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 नवंबर 2010

कोटा मेडिकल कॉलेजःअब एनॉटोमी, पैथोलॉजी और पीएसएम में भी पीजी

छह नए विषयों में पीजी के साथ कोटा मेडिकल कॉलेज में आगामी सत्र से पीजी की 113 सीटें हो जाएंगी।

इस कॉलेज को अभी हाल ही में पीजी की 61 नई सीटें मिली है। अभी तक इस कॉलेज में पीजी की केवल 52 सीटें थी। मेडिकल कॉलेज में अभी तक एनॉटोमी, फिजियोलॉजी, फार्माक्लॉजी, फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, पीएसएम विभागों में पीजी शुरू नहीं हुई थी। अब इन सभी विषयों में पीजी शुरू हो सकेगी। इसके अलावा 11 विषयों में पीजी की सीटें बढ़ाई गई हैं।

केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में राज्य के सभी छह मेडिकल कॉलेज के लिए पीजी की 297 सीटें स्वीकृत की हैं। इसके लिए 51.91 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से कोटा मेडिकल कॉलेज को 61 सीटें मिली हैं। इसके लिए 23 करोड़ 52 लाख 60 हजार रुपए मिलेंगे। पहली किश्त के रूप में कोटा मेडिकल कॉलेज को 8 करोड़ 64 लाख रुपए दिए गए हैं।

पीजी की सीटें बढ़ने से लेवल बढ़ेगा
"कोटा मेडिकल कॉलेज में अब पीजी की 61 सीटें और बढ़ जाएंगी। इससे मेडिकल कॉलेज का लेवल बढ़ेगा साथ ही कॉलेज में टीचिंग स्टाफ बढ़ेगा। रेजीडेंट डॉक्टर मिलेंगे। वार्ड में भर्ती मरीजों की सारसंभाल में सुधार होगा" - डॉ. पुष्पा जैन, कार्यवाहक प्राचार्य(दैनिक भास्कर,कोटा,17.11.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।