मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 नवंबर 2010

बिहारःघर नहीं भेजे जाएंगे बीएड के एडमिट कार्ड

पटना विवि में बीएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी के घर पर नहीं भेजे जायेंगे। 15 से पटना वीमेंस ट्रेनिंग कालेज से छात्रा एवं पटना ट्रेनिंग कालेज से छात्रों को प्रवेश पत्र दिये जायेंगे। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डा. डी एन शर्मा ने दी। पटना साइंस कालेज, पटना कालेज, वाणिज्य महाविद्यालय, बीएन कालेज, मगध महिला, पटना वीमेंस कालेज, पटना ट्रेनिंग कालेज, पटना वीमेंस ट्रेनिंग कालेज, कला एवं शिल्प महाविद्यालय के अलावा पीएमसीएच को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा 21 नवम्बर को होगी। बीएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा के फार्म 21 अक्टूबर से मिलने शुरू हुए। फार्म की बिक्री 29 अक्टूबर तक हुई। महज नौ दिनों में दस हजार से अधिक फार्म जमा हुए। आशा से कहीं अधिक फार्म जमा होने से विवि के कालेजों में प्रवेश परीक्षा आयोजित कर पाना संभव नहीं था। नतीजतन, विवि के कालेजों के अलावा पीएमसीएच को भी परीक्षा केन्द्र बनाने का निर्णय करना पड़ा। समय कम रहने के कारण अभ्यर्थियों के घर पर प्रवेशपत्र भेज पाना संभव नहीं था। इसलिए पटना वीमेंस ट्रेनिंग कालेज और पटना ट्रेनिंग कालेज से प्रवेशपत्र वितरण का निर्णय किया गया(दैनिक जागरण,पटना,10.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।