मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

हरियाणाःशिक्षकों का भी होगा मूल्यांकन

छात्रों को शिक्षित कर अंक देने वाले शिक्षकों का भी अब मूल्यांकन होगा। उन्हें मिले अंकों के आधार पर ग्रेड मिलेगा। सबसे खास बात होगी शिक्षकों को कार्य के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। अधिक नंबर पाने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन्हें कम नंबर मिलेंगे उन्हें सुधरने का मौका मिलेगा। नहीं सुधरे तो कार्रवाई तय है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा महानिदेशालय नई नीति तैयार कर रहा है। इसके तहत अध्यापकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) सार्वजनिक हो जाएगी। इससे अध्यापकों के वर्षभर के कामकाज के बारे में अभिभावक और छात्र ही नहीं, बल्कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग भी नजर रख सकेगा। शिक्षा विभाग ने इस नई नीति का पूरा विवरण अपनी वेबसाइट पर दे दिया है ताकि अध्यापकों व शिक्षा से जुड़ा वर्ग अपनी बेबाक टिप्पणी नीति लागू होने से पहले दे सके। प्रस्तावित नीति में अध्यापकों के कामकाज का वार्षिक मूल्यांकन तीन आधार पर किया जाएगा। इनमें एक तो अध्यापक स्वयं अपना मूल्यांकन करेगा, दूसरा स्कूल प्रबंधन की ओर से गठित समिति मूल्यांकन करेगी और स्तर देगी तथा तीसरे में प्रबंधन की ओर से सौ नंबर के सुझाव दिए जाएंगे। अध्यापकों के मूल्यांकन में प्रबंधन सुझाव सबसे महत्वपूर्ण होगा। इसके लिए अध्यापकों के कामकाज पर नजर रखने के लिए प्रत्येक स्कूल में स्कूल प्रबंधन और विकास कमेटी का गठन किया जाएगा(बिजेंद्र बंसल,दैनिक जागरण,फरीदाबाद,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।