मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 नवंबर 2010

एआइपीएमटी : होंगे ऑनलाइन आवेदन

वर्ष 2011 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की आल इंडिया प्री मेडिकल परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। मेडिकल एवं डेंटल कालेजों में प्रवेश के लिए सीबीएसइ इस वर्ष आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। अभ्यर्थी 15 से 31 दिसम्बर के मध्य वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। परिषद ने ऑफलाइन यानी मैनुअल प्रक्रिया को भी बहाल रखा है। परंपरागत तरीके से आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2011 निर्धारित की गई है। छात्र प्रवेश परीक्षा फार्म सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय एवं सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक से प्राप्त कर सकेंगे। प्रारभिक परीक्षा 3 अप्रैल 2011 को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 15 मई को देश के चुनिंदा सेंटरों पर सम्पन्न होगी। देशभर के मेडिकल एवं डेंटल कालेज में प्रवेश के लिए सीबीएसइ की प्रवेश परीक्षा में भारत सरकार, राज्य सरकार, म्युनिसिपल एवं स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा संचालित कालेज शामिल होगें। सभी मेडिकल कालेजों में प्रवेशार्थ कुल सीटों के 15 प्रतिशत इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी। जन्तु विज्ञान विशेषज्ञ डा. एके वर्मा के अनुसार प्रारम्भिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं नोयडा में सम्पन्न होगी। सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद होने के बावजूद यहां पर प्रवेश का परीक्षा केंद्र इस बार भी नहीं बनाया गया है। सीबीएसई इस वर्ष भी आरक्षण की क्षैतिज योजना लागू कर रही है। इसमें अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के 7.5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 एवं विकलांग छात्रों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रारम्भिक परीक्षा में परंपरागत रूप से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय एवं प्रश्न होंगे।(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,24.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।