मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 नवंबर 2010

एसएससीःदक्षता परीक्षा में छूटे परीक्षार्थियों के पसीने

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिखित भाग में सहायक पद के लिए उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कम्प्यूटर दक्षता परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। परीक्षार्थियों के चेहरे पर लिखित परीक्षा से ज्यादा तनाव देखा गया। इसकी वजह एसएससी की ओर से खास तौर से इस परीक्षा के लिए निर्मित करवाया साफ्टवेयर था। परीक्षा इसी पर हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को इसका पूरा प्रासेस समझाया गया पर समय कम होने के कारण परीक्षार्थी परेशान दिखे। 400 शब्द टाइप करने फिर माइक्रोसाफ्ट एक्सेल पर सेप्रेड शीट तैयार करने और पॉवर प्वाइंट के लिए परीक्षार्थियों को तीस मिनट दिया गया था।
झलवा स्थित शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी में दक्षता परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरु हुई और दिन में 4.30 बजे तक चली। बेली रोड स्थित एसएससी मध्य क्षेत्र के सहायक निदेशक केके श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए 45 परीक्षार्थियों का बैच बनाया गया है। पहले दिन पांच बैच में 225 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बाकी पांच दिनों में भी पांच-पांच बैच में परीक्षा होगी। 14 नवंबर तक चलने वाली दक्षता परीक्षा में सहायक के लिए उत्तीर्ण यूपी ओर बिहार के 1353 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सहायक निदेशक ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में कर सहायक पद के लिए उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की 18 से 21 नवंबर तक होने वाली दक्षता परीक्षा में यूपी और बिहार के 1319 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 47 परीक्षार्थियों का एक बैच बनाया गया और एक दिन में सात बैच की परीक्षा होगी(हिंदुस्तान,इलाहाबाद,9.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।