मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

29 नवंबर 2010

विज्ञान प्रश्न मंच में बिहार पहले स्थान पर

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मेले का समापन हो गया। देश भर से आए 487 छात्र-छात्राओं ने तीन दिन तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज्ञान का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं में विजेता क्षेत्र को पुरस्कृत किया गया।

देश भर के सभी प्रदेशों से चयनित दो सौ विज्ञान मॉडलों को महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित डॉ. जगदीश चंद्र बसु ज्ञान-विज्ञान मेले का रविवार को समापन हो गया। तीन दिन तक चले विज्ञान मेले में वैदिक गणित-प्रश्न मंच एवं पत्र वाचन, गणित प्रदर्शनी, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्न मंच और प्रश्न वाचन व विज्ञान प्रदर्शनी में 487 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया गया।

वैदिक गणित प्रश्न मंच/पत्रवाचन/गणित प्रदर्शनी में पूर्व क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मध्य क्षेत्र और उत्तर क्षेत्र दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में मध्य क्षेत्र प्रथम, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वितीय और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान प्रश्न मंच/पत्र वाचन में बिहार क्षेत्र प्रथम, मध्य क्षेत्र द्वितीय और दक्षिण मध्य क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।


विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वर्ग में दक्षिण मध्य क्षेत्र पहले, मध्य क्षेत्र दूसरे और पूर्व क्षेत्र और बिहार तीसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग में मध्य क्षेत्र प्रथम, बिहार क्षेत्र दूसरे और दक्षिण मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। तरुण वर्ग में बिहार पहले, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र व पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र दूसरे एवं उत्तर क्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती बाल मंदिर, पश्चिम बिहार दिल्ली के बच्चों ने मेरी दिल्ली स्वच्छ दिल्ली पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के प्रधान विज्ञानी डॉ. डीके पांडेय ने विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वालों को मिलने वाली योजनाओं से अवगत कराया। नरेश ढीगरा, शिव कुमार, डॉ. गोविंद प्रसाद शर्मा, नरेंद्र जीत सिंह रावल, समेत सैकड़ों शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे(दैनिक जागरण,दिल्ली,29.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।