जीवाजी यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म, नामांकन, डुप्लीकेट अंकसूची, डिग्री शुल्क सहित 11 कार्यो कीफीस बैंक चालान के जरिए जमा करने की व्यवस्था शुरू हो गई है। इस कारण बुधवार को फीस काउंटर सूने पड़े रहे, छात्र कैंपस स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में चालान फॉर्म भरकरशुल्क जमा करते नजर आए।
जेयू प्रशासन के मुताबिक, पहले फेज में 14 नवंबर तक कैंपस स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में चालान फॉर्म के माध्यम से शुल्क जमा होगा। इसके बाद अंचल की तहसीलों में स्थित इसी बैंक की शाखाओं में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। कोई भी फीस जमा करने के लिए छात्रों को 15 रुपए अतिरिक्त देना होगा जो बैंक की चालान फीस होगी।
सहायक कुलसचिव (वित्त) सुनील कुमार खरे ने बताया कि दूसरे चरण में जेयू की अध्ययनशालाओं में पढ़ने वाले छात्रों की प्रवेश, हॉस्टल, मेस सहित सभी फीस चालान फॉर्म के माध्यम से जमा कराई जाएगी। निकट भविष्य में जेयू प्रशासन कॉलेजों से संबद्धता से लेकर अन्य फीस भी चालान फॉर्म के माध्यम से जमा करवाएगा।
बताते हैं कि जेयू प्रशासन फीस काउंटर पर छात्रों की भीड़ तथा फीस के हिसाब-किताब में हो रही गड़बड़ी के कारण बैंक चालान के जरिये यह व्यवस्था लागू की है।
ये फीस चालान फॉंर्म के जरिये जमा होंगी : चालान फॉर्म के माध्यम से नामांकन शुल्क, डुप्लीकेटअंकसूची, स्थानांतरण, वेरीफिकेशन, माइग्रेशन, डिग्री, प्रॉविजनल डिग्री, रीवेल्युएशन, रीटोटलिंग, आंसर बुक ओपन, डीलिट, पीएचडी से संबंधित, प्रोग्राम परीक्षा, फैकल्टी, सरनेम बदलने का आदि शुल्क(दैनिक भास्कर,ग्वालियर,3.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।