पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के सांध्यकालीन समीक्षा बैठक में कई खामियां उजागर हुई। सिविल सर्जन डा. लखींद्र प्रसाद ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक आशा तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। इसमें अलीनगर प्रखंड की आशा चंद्रकला देवी, बहादुरपुर की आशा देवी, बेनीपुर की लीला देवी, बिरौल की रेखा देवी, शहर की नसरा खातून व रेखा देवी, गौड़ाबौराम के स्वयंसेवक कर्मी महफूज आलम व मो. सनाउल्लाह हनुमाननगर के अजय कुमार, तारडीह के मोहन यादव तथा संगीता देवी शामिल हैं। इसके अलावा शहर की फूल कुमारी, हनुमाननगर के अजय कुमार, हायाघाट के शिवशंकर सिंह भी शामिल हैं। अलीनगर आंगनबाड़ी की सेविका गजाला प्रवीण व नीलू मिश्रा बिरौल की सीता देवी व अहिदा खातून ग्रामीण की रिजवाना व असगरी बेगम, शहर की इंदू देवी, गौड़ाबौराम की सगुफ्ता सरीफ, जाले की समा खानम व गुलशन आरा, कुशेश्वरस्थान की चंद्रिका देवी, मनीगाछी की अनिता देवी और सिंहवाड़ा की ममता कुमारी शामिल हैं। इन सबों पर कार्रवाई के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी को पत्र भेजा गया है। ये सभी कर्मी गायब पाये गये। इन सबके बदले गैर प्रशिक्षित लोग पोलियो ड्राप पिला रहे थे। ये सभी कर्मी लगातार तीन दिनों से ड्यूटी पर नहीं पाये गये थे(दैनिक जागरण,दरभंगा,24.11.2010))।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।