मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

27 नवंबर 2010

हरियाणा :जेलों में होगी डाक्टरों की पूर्णकालिक नियुक्ति

हरियाणा सरकार प्रदेश की सभी जेलों में डाक्टरों की पूर्णकालिक नियुक्ति करेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर हलफनामा में दी। महानिदेशक ने बताया कि यमुनानगर जेल में डाक्टर की पूर्ण कालिक नियुक्ति कर दी गई है। यमुनानगर के सेशन जज ने अपने एक दौरे में पाया था कि यमुनानगर की जेल में कोई भी नियमित डाक्टर नियुक्त नहीं है। हजार से ज्यादा कैदियों की क्षमता वाली जेल में केवल एक पार्टटाइम डाक्टर सामान्य अस्पताल से आता था। इस कारण कैदियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। सेशन जज ने इस संबंध में एक रिपोर्ट हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजी। मुख्य न्यायाधीश ने इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर कदम उठाने को कहा था(दैनिक जागरण,चंडीगढ़ ,२७.११.२०१०)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।