अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहे इन्द्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली में अगले दो-तीन वर्षों में सीटों की संख्या २५५ से बढ़कर ७०० हो जाएगी।
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ आयोजित एक बैठक में ट्रिपल आईटी दिल्ली को विश्व स्तर का सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। संस्थान में बी. टेक पाठ्यक्रम में २२०, एम.टेक में २० और पीएचडी में १५ स्थान हैं। इनमें से बी.टेक में २५ फीसदी, एम.टेक में ६० और पीएचडी में ३० प्रतिशत लड़कियां हैं। संस्थान में बी. टेक की शुヒआत वर्ष २००८ में जबकि पीएचडी और एम.टेक की पढ़ाई क्रमशः २००९ तथा २०१० में हुई थी।
दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि अगले दो-तीन साल के भीतर संस्थान के सीटों की संख्या २५५ से बढ़कर ७०० हो जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में करीब १०० इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जिनमें से १८ दिल्ली में हैं। लेकिन ट्रिपल आईटी, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर रहा है।
दिल्ली सरकार ने संस्थान के स्वच्छ, हरित और कम ऊर्जा खपत वाले परिसर के निर्माण के लिए २५ करोड़ देने का आश्वासन दिया है। संस्थान का गठन एक कानून के तहत दिल्ली सरकार ने किया और वर्ष २००८ में इसमें पढ़ाई शुरू हुई(नई दुनिया,दिल्ली,23.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।