मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 दिसंबर 2010

पंजाबः11 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

पंजाब में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 11 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यदि कोई भ्रष्टाचार हुआ तो वो इस्तीफा दे देंगे। यह बात शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसका काम कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की अकाली-भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति काफी ध्यान दे रही है। सेखवां ने कहा कि खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए सरकार प्राइमरी स्तर के विद्यार्थियों को शामिल कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य के हर स्कूल में प्राइमरी स्तर पर खेलों का एक पीरियड रखा जा रहा है। इसके लिए विशेष बजट भी रखा जाएगा, ताकि खेलों को ऊंचा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी। स्कूलों की चेकिंगके दौरान विद्यार्थियों की हाजिरी में अध्यापकों को जलील करने का गंभीर नोटिस लिया जाएगा तथा अध्यापकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों पर ठोस कार्रवाई भी की जाएगी। रूपनगर के डीसी दफ्तर में बैठक के दौरान राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त प्रिंसिपल को जलील करने की घटना संबंधी शिकायत मिलने पर वे जरूर कार्रवाई करेंगे(दैनिक जागरण,कुराली-मोहाली,1.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।