केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र 15 दिसम्बर तक तय कर सकते हैं कि वे सीबीएसई के माध्यम से सतत एवं समग्र मूल्यांकन पद्धति के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या नहीं। इसके लिए उन्हें बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। कई छात्र सीबीएसई द्वारा सतत एवं समग्र मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से काफी उलझन में हैं। लेकिन सीबीएसई ने अब छात्रों के लिए 15 दिसम्बर को अन्तिम तिथि निर्धारित कर दी है। जो छात्र सीबीएसई से दसवीं बोर्ड की परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें 11वीं में नामांकन किसी दूसरे बोर्ड में कराना होगा। लेकिन जिन छात्रों को सीबीएसई के माध्यम से ही 11वीं की पढ़ाई करनी हैं वे सतत एवं समग्र मूल्यांकन पद्धति के तहत स्कूल आधारित परीक्षा देंगे। सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है कि सतत एवं समग्र मूल्यांकन प्रणाली के तहत ली जाने वाली परीक्षा का रिजल्ट भी सीबीएसई द्वारा ही जारी किया जायेगा। लेकिन स्कूल आधारित परीक्षा ली जायेगी। हालांकि इसके लिए प्रश्न पत्रों की सीडी सीबीएसई द्वारा ही भेजी जायेगी(दैनिक जागरण,पटना,1.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।