पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों, निर्माण संगठनों तथा हाजीपुर मुख्यालय में 1860 ग्रुप डी पदों पर भूतपूर्व सैनिक की बहाली होगी। आवेदन आमंत्रित किया गया है। ग्रुप डी पदों की रिक्तियां मुख्यत: ट्रैकमैन और गेटमैन कोटि मे है। रिक्त पदों की संख्या में कमी या अधिकता संभव है। इन भूतपूर्व सैनिकों को पे-बैण्ड एक के वेतनमान 5200-20200 (ग्रेड पे 1800) में बहाल किया जायेगा। न्यूनतम योग्यता सैनिक के रूप में 15 वर्षो की सक्रिय सेवा रखी गयी है। अभ्यर्थियों के पास आर्मी क्लास वन या समतुल्य पास का प्रमाणपत्र अवश्य होनी चाहिए। आवेदन साधारण डाक से मांगा गया है। सेवावधि के आधार पर पैनल बनेगा। अभ्यर्थियों की भारतीय रेलवे चिकित्सामैनुअल के प्रावधानों के अनुरूप चिकित्सा जांच प्रचलित नियमानुसार करायी जायेगी(दैनिक जागरण,पटना,1.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।