वेल्लोर स्थित वीआइटी यूनीवर्सिटी भारत की सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान के 2238 में से 1643 छात्रों को जॉब का अवसर दिलाकर कैंपस भर्ती में वीआईटी यूनीवर्सिटी ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यूनीवर्सिटी के कुलपति जी. विश्र्वनाथन ने बताया कि विश्र्वविद्यालय के इतिहास में यह एक सराहनीय कदम है विशेषकर सभी छात्र जिन्होंने जॉब प्राप्त की है सभी एक ही कैंपस के हैं। यह सब संभव हुआ है विश्र्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल के कारण। अपने व्यवसायिक एवं अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में सफलता प्राप्त करने के पश्चात वीआईटी प्रबंधन वीआईटी रिसर्च फेलोसिप प्रोग्राम 2011 से शुरू करने जा रही है। दोनों तरफ से आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद फेलोशिप प्रोग्राम के लिए वीआईटी व कॉग्नीजेंट ने एएमयू पर हस्ताक्षर किये है। अगले साल की पहली तिमाही में कॉग्नीजेंट इनोवेशन लैब का उद्घाटन किया जाएगा। चार छात्रों को ग्रेजुएशन के दौरान 35 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। वीआईटी में जुलाई से दिसंबर के बीच विभिन्न आईटी एवं साफ्टवेयर कंपनियों द्वारा जॉब प्रदान की गयी है जिसका न्यूनतम पैकेज 4.5 लाख वार्षिक है(दैनिक जागरण,15.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।