मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

पश्चिम बंगालःसिद्धू-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय की मांग को लेकर16 को बंद

पुरुलिया सैनिक स्कूल के निकट मैदान में प्रस्तावित सिद्धू-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से 16 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया है।
पुरुलिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक नेपाल महतो ने चेतावनी के लहजे में बताया कि इस मांग को पूरा कराने वे अनशन पर बैठने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीपीएम नेता वासुदेव आचार्य, जो बांकुड़ा लोकसभा सांसद हैं, पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री पार्थ दे ने इस नये प्रस्तावित विश्वविद्यालय को बांकुड़ा जिले में स्थापित करने की कोशिश में हैं। हालांकि फारवार्ड ब्लाक की छात्र संगठन व तृणमूल कांग्रेस ने पुरुलिया जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उधर पुरुलिया जेके कालेज के प्राध्यापक इंचार्ज प्रो. आबु सुफियान ने बताया कि गुरुवार को सिद्धू-कान्हु बिरसा विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा. तपोली मुखर्जी ने जेके कालेज में संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि पुरुलिया सैनिक स्कूल के निकट जेके कालेज के नाम 13 एकड़ जमीन है, उसे सिद्धू-कान्हु विश्वविद्यालय के नाम रजिस्ट्री करने की व्यवस्था करे(दैनिक जागरण,पुरुलिया,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।