एनएसयूआई की पलामू इकाई ने नीलांबर- पीतांबर विवि के कुलपति से पीएचडी परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष नौशाद आलम उर्फ मीनू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। मांग की गई कि छात्रों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दी जाए। छात्र विलंब शुल्क देने को तैयार हैं। बैठक में मनोहर कुमार लाली, दीपक कुमार सोनी, भरत कुमार गुप्ता, मो. नौशाद अहमद गुड्डू, मनोज कुमार, मोहसीन खान, अभिषेक कुमार तिवारी, राजू रंजन शुक्ला आदि उपस्थित थे।
उधर,अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संर्घष मोर्चा की बैठक रविवार को बालक छात्रावास में हुई। इसमें कालेजों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। साथ ही कहा गया कि कालेजों में शीघ्र प्राचार्य की नियुक्ति नही हुई, तो मोर्चा जोरदार आंदोलन चलाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कालेजों मे स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को ले 18 दिसंबर को मोर्चा का एक शिष्टमंडल राज्य के शिक्षामंत्री से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। बैठक में कहा गया कि गणेश लाल अग्रवाल कालेज,योद्ध सिंह नामधारी महिला कालेज व जनता शिवरात्रि कॉलेज में स्थाई प्राचार्य नहीं रहने के कारण कालेज का समुचित विकास नही हो रहा है। साथ ही शैक्षणिक वातावरण भी नहीं बन पा रहा है। तीनों कालेज विगत पांच-छह वर्षो से प्रभारी प्राचार्य के सहारे चल रहा है। इस कारण कालेज का शैक्षणिक व बुनियादी विकास ठप है। इसका स्पष्ट प्रमाण 2008 मे प्राप्त 22लाख का आवंटन का अब तक खर्च नहीं किया जाना है। ज्ञात हो कि जीएलए कालेज मे बीएड व लॉ की पढ़ाई शुरू कराने, करकट का शेड बनाने, बिजली वायरिंग व शौचालय बनाने के लिए कालेज को 22 लाख का आवंटन मिला था। बावजूद राशि खर्च नहीं की गई है। इस पर छात्रों मे असंतोष व्याप्त है।
(दैनिक जागरण,डाल्टनगंज,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।