मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

ओडिशाःरेंजर नियुक्ति में बीएससी फारेस्ट्री को अनिवार्य बनाने की मांग

ओयूएटी द्वारा चलाए जा रहे फारेस्ट्री पाठ्यक्रम पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए भविष्य में नियुक्ति की कोई योजना न होने के खिलाफ आयूएटी कालेज में फारेस्ट्री पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने पिछले 32 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी रखा हुआ है। छात्रों की मांग है कि रेंजर पदवी के लिए बीएससी फारेस्ट्री को अनिवार्य किया जाए। उनका आरोप है कि यदि फारेस्ट्री पढ़ाई करने के उपरान्त नौकरी नहीं मिलती है तो फिर ऐसे पाठ्यक्रम प्रचलित करने की आवश्यकता ही क्या है। छात्रों ने राज्य सरकार से मांग किया है कि खाली पड़े रेंजरों के पद भरे जाने के समय इस पद के लिए बीएससी फारेस्ट्री को अनिवार्य शिक्षागत योग्यता के तौर पर निश्चित किया जाए। छात्रों ने इस आशय का संशोधन तुरन्त करने की मांग राज्य सरकार से की है(दैनिक जागरण,भुवनेश्वर,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।