केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा 10वीं अखिल भारतीय इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल को होगी। इसमें विभिन्न एनआइटी, आइआइआइटी मानित विश्र्वविद्यालयों एवं राज्य संस्थानों में बीई, बीटेक, बीआर्क, एवं बीप्लानिंग पाठ्यक्रम शामिल होंगे। आवेदनों की बिक्री विभिन्न बैंकों, शाखाओं व संस्थानों के क्षेत्रीय कार्यालयों में 15 दिसंबर 2010 से शुरू होगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 20 शहरों में पांच हजार परीक्षार्थी प्रति शहर ऑनलाइन इसमें शामिलहो सकते हैं। सभी जानकारी एआइईईई की वेबसाइट पर उपलब्ध है(दैनिक जागरण,लखनऊ,1.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।