नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अक्टूबर-नवंबर में संपन्न हुई सालाना परीक्षाओं का रिजल्ट तैयार कर जारी करने की घोषणा कर दी है। यह रिजल्ट 20 दिसंबर को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट को इंटरनेट, मोबाइल, टोल फ्री नंबर और ईमेल से जान सकेंगे। एनआईओएस प्रवक्ता ने बताया कि स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए संस्थान साल में 2 बार परीक्षाओं का आयोजन करता है। साल की पहली परीक्षाएं अप्रैल-मई में संपन्न होती हैं, जबकि दूसरी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर में संचालित की जाती हैं। इस बार अक्टूबर-नवंबर की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें देश भर से 2 लाख 70 हजार 407 स्टूडेंट्स ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इन परीक्षाओं में दसवीं के 1 लाख 28 हजार 386 स्टूडेंट्स और बारहवीं के 1 लाख 42 हजार 21 स्टूडेंट्स शामिल रहे। इन परीक्षाओं के लिए देश और बाहर के इलाकों में 978 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। स्टूडेंट्स एनआईओएस की वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट जान सकते हैं। स्टूडेंट्स को www.indiaresults.com पर क्लिक करके अपना रोल नंबर डालना होगा(नवभारत टाइम्स,नोएडा,17.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।